हजारीबाग, मई 2 -- दारू प्रतिनिधि दारु थाना क्षेत्र में करीब पांच माह बाद एक बार फिर जंगली हाथियों के झुंड ने दस्तक देकर ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है। हाथियों के लगातार गांवों में पहुंचने और फसलों को नुकसान पहुंचाने से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया है। ग्रामीण रातभर जागकर अपने घरों और खेतों की रखवाली करने को मजबूर हैं।जानकारी के अनुसार गुरुवार देर रात हाथियों का झुंड कबिलासी पंचायत के ऊंचाबेड़ा गांव पहुंच गया। गांव में प्रवेश करते ही हाथियों ने खेतों में खड़ी फसल को रौंदना शुरू कर दिया। इस दौरान गांव निवासी चिंतामणि प्रसाद की फसल को भारी नुकसान पहुंचा। यह भी पढ़ें- सतगावां में हाथियों के हमले और वन विभाग की लापरवाही से भड़के ग्रामीण, सड़क जाम इसके बाद शनिवार रात हाथियों का झुंड दारु पंचायत के बसोबार गांव तथा इरगा पंचायत के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.