घाटशिला, अप्रैल 23 -- चाकुलिया। दलमा से घाटशिला और धालभूमगढ़ होते हुए विगत मंगलवार भोर में चाकुलिया के राजाबासा जंगल में पहुंचे 22 हाथियों को दलमा पहुंचाने में वन विभाग सफल नहीं हो पाया। बंगाल के जामबनी रेंज की टीम और चाकुलिया रेंज की वन विभाग की टीम ने विगत रात्रि संयुक्त रूप से हाथियों को दलमा पहुंचाने का प्रयास किया। हाथियों को राजाबासा जंगल से सोनाहातू पंचायत के मालखाम जंगल तक पहुंचाया। परंतु बुधवार की भोर में हाथी मालखाम से दोबारा राजाबासा जंगल में आ पहुंचे हैं। अब बंगाल वन विभाग और स्थानीय टीम संयुक्त रूप से हाथियों को 23 अप्रैल को बंगाल में मतदान के बाद हाथियों को बंगाल सीमा में पहुंचाया जाएगा। यह भी पढ़ें- सीमावर्ती गांवों में हथियों के आतंक को रोकने में वन विभाग विफल मालूम हो कि दलमा से घाटशिला और धालभूमगढ़ होते हुए पश्चिम बंगाल ...