हाथियों का झुंड सक्रिय, ग्रामीणों में दहशत
गढ़वा, जून 21 -- धुरकी, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र में एक बार फिर जंगली हाथियों की सक्रिय गतिविधि से लोगों में भय का माहौल व्याप्त हो गया है। जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह बालचौरा पंचायत के छेरभांटा जंगल क्षेत्र में हाथियों का झुंड देखे जाने के बाद राहगीरों और आसपास के ग्रामीणों में दहशत फैल गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार धुरकी निवासी शमशाद अंसारी मोटरसाइकिल से कहीं जा रहे थे। उसी दौरान छेरभांटा जंगल के समीप अचानक जंगली हाथियों का झुंड दिखाई दिया। हाथियों को देखकर उन्होंने तत्काल अपनी मोटरसाइकिल रोक दी और सुरक्षित दूरी बनाते हुए वहां से हट गए। उस दौरान सड़क से गुजर रहे अन्य राहगीरों में भी अफरा-तफरी का माहौल बन गया।स्थानीय लोगों ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से हाथियों का झुंड लगातार क्षेत्र के जंगलों और गांवों के आसपास विचरण कर रहा है। ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.