कोडरमा, अप्रैल 14 -- मरकच्चो, निज प्रतिनिधि। मरकच्चो प्रखंड क्षेत्र में हाथियों के बढ़ते उत्पात को नियंत्रित करने के लिए वन विभाग ने अपनी पहल तेज कर दी है। इस दिशा में पड़ोसी राज्य पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा से विशेष प्रशिक्षित टीम को बुलाया गया है। यह टीम भटके हुए हाथियों को सुरक्षित तरीके से जंगल की ओर वापस भेजने और उन्हें सही रास्ता दिखाने का कार्य कर रही है। वन विभाग के सहयोग से पहुंची यह टीम हाथियों की गतिविधियों पर लगातार नजर बनाए हुए है। टीम के सदस्य पटाखे, ढोल-नगाड़ों जैसे पारंपरिक उपायों के साथ-साथ आधुनिक तकनीकों का भी इस्तेमाल कर हाथियों को आबादी वाले क्षेत्रों से दूर करने का प्रयास कर रहे हैं।वन अधिकारियों ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से तीन हाथियों का झुंड गांव के समीप देखा जा रहा है, जिससे स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। कई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.