हाथरस सीसीटीवी में कैद हार्ट अटैक से युवक की मौत की घटना
हाथरस, मई 13 -- हाथरस। सदर कोतवाली क्षेत्र की खोड़ा हजारी इलाके में सोमवार को एक युवक की हार्ट अटैक से अचानक मौत हो गई। यह पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। बुर्ज वाला कुआं क्षेत्र निवासी ललित गौतम 40 बच्चों को ट्यूशन पढ़ाते थे। उनकी पत्नी एक निजी स्कूल में शिक्षिका हैं। परिजनों ने बताया कि सोमवार को ललित अपनी बाइक से कहीं जाने के लिए घर से निकले थे। बाइक स्टार्ट करते समय उन्हें अचानक घबराहट महसूस हुई और उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। हालत खराब होने पर वह पास स्थित साईं मंदिर की सीढ़ियों पर बैठ गए। कुछ ही देर में उनकी तबीयत और बिगड़ गई और वह बेहोश होकर गिर पड़े। यह भी पढ़ें- अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार युवक की मौत यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। परिजन उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने उन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.