हाथरस, मार्च 13 -- सासनी। माध्यमिक शिक्षा विभाग अलीगढ़ मंडल के शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के बीच आयोजित गुरु गौरव कप 2026 क्रिकेट टूर्नामेंट का शुक्रवार को के एल जैन इंटर कॉलेज, सासनी के खेल मैदान में भव्य शुभारंभ हुआ। प्रथम दिन हाथरस व अलीगढ़ जनपद की टीमों को विजयश्री हासिल हुई। टूर्नामेंट में अलीगढ़, हाथरस, एटा और कासगंज जनपदों की टीमें भाग ले रही हैं। टूर्नामेंट के शुभारंभ से पूरे मंडल के शिक्षकों में खेल के प्रति उत्साह और खेल भावना का माहौल देखने को मिला। उद्घाटन अवसर पर डीआईओएस अलीगढ़ पूरन सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर सभी टीमों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खेल आपसी सहयोग, अनुशासन और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को मजबूत करते हैं। उन्होंने शिक्षकों द्वारा खेल गतिविधियों में...