हाथरस, मार्च 6 -- हाथरस में सड़क हादसे में 32 वर्षीय एनएसजी कमांडो की मौत हो गई, जबकि उनके तीन दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा शुक्रवार तड़के सादाबाद थाना क्षेत्र में उस समय हुआ, जब चारों दोस्त होली खेलने के बाद मथुरा लौट रहे थे। जानकारी के मुताबिक मथुरा जिले के राया क्षेत्र निवासी योगेंद्र सिंह उर्फ भूरा एनएसजी कमांडो थे। वह गुरुवार को अपने दोस्तों विष्णु कुमार, सत्यवीर सिंह और जीतू के साथ हाथरस में रहने वाले एक मित्र के घर होली खेलने आए थे। पूरे दिन होली का त्योहार मनाने के बाद चारों दोस्त देर रात वापस मथुरा लौटने के लिए निकले।पेड़ से टकराई बेकाबू थार, NSG कमांडो की मौत बताया जा रहा है कि शुक्रवार सुबह करीब तीन बजे जब उनकी थार सादाबाद थाना क्षेत्र के पल्हावत गांव के पास पहुंची, तभी अचानक वाहन अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे एक पेड...