हाथरस, दिसम्बर 30 -- कक्षा आठवीं तक के बच्चों का रहेगा शीतकालीन अवकाश हाथरस। बेसिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत आने वाले परिषदीय, मान्यता प्राप्त, वित्तविहीन और सीबीएसई के कक्षा आठवीं तक के स्कूल में 31 दिसम्बर से 14 जनवरी तक शीतकालीन अवकाश रहेगा। बीएसए स्वाति भारती ने जारी विज्ञप्ति के माध्यम से जानकारी दी है कि सचिव बेसिक शिक्षा परिषद के निर्गत आदेशों के तहत 31 दिसम्बर से 14 जनवरी तक शीतकालीन अवकाश की व्यवस्था है। जारी आदेशों के तहत बेसिक शिक्षा विभाग से जुड़े स्कूलों के अलावा निजी स्कूलों में शीतकालीन अवकाश 14 जनवरी तक रहेगा। तैनात शिक्षक विभागीय ग्रुप से जुड़े रहेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...