हाथरस, दिसम्बर 22 -- गौरव भारद्वाज हाथरस, संवाददाता। कृष्ण मृग ' के लिए भले ही राजस्थान, पंजाब, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र व गुजरात राज्य प्रसिद्ध हैं, लेकिन ब्रज में भी इसकी कुलांचें कम नहीं हैं। भगवान श्रीकृष्ण के चलते इनका ब्रज से भी लगाव रहा है। यही वजह है कि जहां अन्य राज्यों में इन्हें लेकर चिंताजनक हालात हैं वहीं ब्रज की देहरी कहे जाने वाले हाथरस जिले के इलाकों में इनकी संख्या बढ़ रही है। इसके पीछे धार्मिक आस्था भी है। मान्यता है कि भगवान श्रीकृष्ण को जितना लगाव गाय से था, उतना ही कृष्ण मृग से भी। ऐसी भी मान्यता है कि श्रीकृष्ण के रथ को काले हिरण ही चलाते थे। प्रेम के चलते ही उनके शरीर में कभी गाय तो कभी मृग नजर आते थे। शिकारी को तो श्रीकृष्ण के पांव के तलवे में मृग दिखा था। वन्य जीव सरक्षण समिति व शिकारी जंगली कुत्तों से हिरणों को बच...