इटावा औरैया, मई 30 -- भरथना। क्षेत्र के छोला गांव निवासी 65 वर्षीय महिपाल सिंह चक का शव हाथरस जिले में रेलवे ट्रैक के किनारे मिलने से परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। घटना की सूचना मिलने के बाद परिजन शव लेने के लिए हाथरस रवाना हो गए। महिपाल के भतीजे राजीव कुमार ने बताया कि चाचा लंबे समय से घर से बाहर रह रहे थे। वह बीच-बीच में गांव आते थे, लेकिन अधिकांश समय बाहर ही रहते थे। उन्हें जानकारी मिली थी कि महिपाल सिंह गाजियाबाद क्षेत्र के एक मंदिर में पूजा-पाठ करते थे और वहीं निवास कर रहे थे। बताया गया कि हाथरस जिले के सहपऊ थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक के किनारे उनका शव मिला। इसकी सूचना पुलिस ने ग्राम प्रधान के माध्यम से परिवार तक पहुंचाई। सूचना मिलते ही परिजन हाथरस के लिए रवाना हो गए। फिलहाल बुजुर्ग की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका पता नहीं च...