हाथरस, दिसम्बर 31 -- हाथरस, संवाददाता। कोतवाली सदर इलाके की एक कॉलोनी निवासी युवती ने प्रेमी द्वारा शादी से इनकार करने पर सोमवार को विषाक्त खाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने आनन-फानन शव का अंतिम संस्कार कर दिया, लेकिन परिजनों ने युवती द्वारा आत्महत्या से पहले बनाई गई वीडियो देखी तो उनके होश उड़ गए। मंगलवार को परिजनों ने प्रेमी के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुटी है। कोतवाली सदर इलाके की एक कॉलोनी निवासी युवती का अपनी ही कॉलोनी के युवक से करीब चार साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों ने साथ जीने-मरने की कसमें भी खाईं, लेकिन दो दिन पहले प्रेमी ने युवती से शादी करने से यह कहते हुए इनकार कर दिया कि वह सब कुछ भूल जाए। इस बात से दुखी युवती सोमवार दोपहर अपने घर पर पहुंची और उससे आत्महत्या कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.