हाथरस, मई 28 -- सादाबाद/हाथरस, संवाददाता। सादाबाद क्षेत्र के गांव नीति निवास में बुधवार की शाम नाली निर्माण के वक्त प्राइमरी स्कूल की दीवार गिरने के कारण तीन मजदूर दब गए। इनमें से दो की मौत हो गई। जबकि एक चुटैल हो गया। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

हादसे का विवरण नीति निवास में गांव के मैन चौराहा से प्राइमरी स्कूल की ओर नाली का निर्माण कार्य होना है। इसके लिए दो दिन पहले जेसीबी से नाली के लिए खुदाई करा दी गई। बराबर में ही प्राइमरी स्कूल है। जेसीबी से खुदाई के कारण स्कूल की दीवार कमजोर हो गई। बुधवार की शाम को मजदूर काम करने के लिए पहुंचे। शाम करीब साढ़े छह बजे डालचंद माहौर पुत्र सीताराम उम्र 42 वर्ष, मोहित कुशवाहा पुत्र प्रेम सिंह 17 वर्ष और एक अन्य मजदूर काम में जुटे थे। तभी अचानक स्कूल की दीवार भरभराकर गिर पड़ी। इससे तीनों ...