नई दिल्ली, जून 1 -- मुरसान ब्लॉक क्षेत्र के गांव रोहई, नगला ऊसरा तथा आसपास के गांवों में हुई ओलावृष्टि ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया। तेज ओलावृष्टि और बारिश के कारण खेतों में खड़ी बाजरा की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। किसानों का कहना है कि फसल की बालियां और पौधे बुरी तरह प्रभावित हुए हैं, जिससे उत्पादन में भारी गिरावट की आशंका है। पीड़ित किसानों ने प्रशासन से नुकसान का सर्वे कराकर उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है। उनका कहना है कि फसल तैयार होने की स्थिति में थी, लेकिन अचानक हुई ओलावृष्टि ने उनकी उम्मीदों को झटका दे दिया। किसानों ने सरकार से जल्द राहत राशि उपलब्ध कराने और प्रभावित क्षेत्रों का राजस्व विभाग से सर्वे कराने की मांग की है। । किसान प्रशांत सिंह, मनोज कुमार, जीतू सिंह, विनीत चौधरी ने बताया कि बाजरा के साथ ही लौकी फसल पूर...