हाथरस, अप्रैल 4 -- हाथरस। जनपद हाथरस में बीते दिनों आई तेज आंधी, मूसलाधार बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों की कमर तोड़ दी है। कई गांवों में गेहूं, सरसों, आलू और चना जैसी प्रमुख फसलें पूरी तरह बर्बाद हो गई हैं। इस प्राकृतिक आपदा से किसानों को भारी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ा है। जिला पंचायत अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद सीमा रामवीर उपाध्याय ने इस गंभीर स्थिति को देखते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर तत्काल सर्वे, मुआवजा और विशेष राहत पैकेज देने की मांग की है। उन्होंने पत्र में बताया कि 3 अप्रैल को आई इस आपदा से जनपद के विभिन्न विकास खंडों के ग्रामीण क्षेत्रों में खड़ी फसलें गिरकर नष्ट हो गईं, वहीं जिन किसानों ने कटाई कर ली थी, उनकी फसल भी भीगकर खराब हो गई। उन्होंने कहा कि किसानों की महीनों की मेहनत और लागत एक ही दिन में खत्म हो गई, जिससे...