हाथरस, अप्रैल 9 -- हाथरस। हाथरस मथुरा कासगंज रेलवे ट्रैक के दोहरीकरण का काम जल्द शुरू होगा। रेलवे के अधिकारियों के द्वारा ड्रोन लोकेशन का काम पूरा हो गया है। अब सर्वे रिपोर्ट को तकनीकी टीम को भेजाए जाएगा। उसके बाद ट्रैक के दोहरीकरण का काम शुरू होगा। कासगंज से मथुरा के बीच 105 किलोमीटर रेलवे ट्रैक का दोहरीकरण का काम शुरू होने की उम्मीद है। पूर्वोत्तर रेलवे का मथुरा कासगंज रेलवे ट्रैक हाथरस सिटी से होकर गुजरता है। अब रेलवे द्वारा ट्रेनों की गति को बढ़ाने व यात्रियों को अधिक सुविधा देने के लिए मथुरा से कागंजस के बीच रेलवे ट्रैक के दोहरीकरण का बजट भी स्वीकृत हो गया है। मथुरा कासगंज ट्रेक से वर्तमान में आधा दर्जन पैसिंजर के अलावा कई साप्ताहिक ट्रेनें गुजरती है। साल 2026 में पूर्वोत्तर रेलवे के द्वारा हाथरस सहित सात खंडों में ट्रेक के दोहरीकरण ...