हाथरस, अप्रैल 6 -- हाथरस। गांव से शहर की दूरी तय करने वाले ग्रामीणों के लिए राहत की बात है। हाथरस डिपो के बेड़े में 32 छोटी बसें शामिल होंगी। इन बसों को मुख्यमंत्री ग्राम अभियान के तहत गांवों को ब्लाक से जोड़ने के लिए छोटी बसों का संचालन किया जाएगा। डिपो के अधिकारी मार्ग चयनित करने में जुटे हुए हैं। साथ ही ये बसें रात्रि में गांवों में रुकेंगी। सुबह आठ बजे तक मुख्यालय आएंगी। उसके बाद अन्य मार्गो की दूरी तय करेंगी। इस बस सेवा से जिले के काफी गांवों के लोगों को राहत मिलेगी। शासन स्तर से गांवों को मुख्यालय से जोड़ने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में गांवों को ब्लाक से जोड़ने के लिए मुख्यमंत्री ग्राम अभियान के तहत छोटी बसों का संचालन किया जाएगा। इसके लिए 28 मार्च तक छोटी बस स्वामियों से आवेदन लिए गए थे। इस दौरान हाथरस के 32 छो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.