हाथरस, अप्रैल 20 -- हाथरस। हाथरस जिले के 13 गांवों के लिए रोडवेज के द्वारा 32 अनुबंधित बसों का संचालन किया जाएगा। चार ब्लाकों से बसों के संचालन के लिए आवेदन आए थे। इसी के आधार पर रोडवेज ने बस स्वामियों वाहनों का इंतजाम करने के लिए कहा है। 32 बसों के संचालन से जिले के करीब दस हजार ग्रामीणों को दूरी तय करने में राहत मिलेगी। शासन स्तर से ग्रामीणों की राह को सुगम बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में मुख्यमंत्री ग्राम अभियान के तहत बसों का संचालन करने के लिए योजना का क्रियान्वयन किया गया है। इसी के तहत जिले की चार ब्लाक के गांवों के ग्रामीणों ने आवेदन किया है। इसके बाद रोडवेज के अधिकारियों ने मार्गो का सर्वे किया। सर्वे रिपोर्ट को जिला प्रशासन की ओर से हरी झंडी मिल गई है। इसके बाद डिपो के अधिकारियों ने आवेदन करने वाले 32 वाह...