हाथरस, मई 8 -- हाथरस। बिजली विभाग के द्वारा उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए मीटरों को पोस्टपेड किया जा रहा है।वहीं जिले के एक लाख 29 हजार उपभोक्ता साइबर ठगों के निशाने पर हैं। मीटर के पोस्टपेड के साथ ठग सक्रिय हो गए हैं। उपभोक्ताओं पर फोन पहुंच रहे हैं। फोन पर साइबर ठग ओटीपी को मांग रहे हैं। बिजली अधिकारी यह कह रहे हैं कि ऐसा कुछ नहीं है। निगम स्तर से मीटरों को ऑटोमेटिक पोस्टपेड किया जा रहा है। किसी को ओटीपी आदि न दें। बिजली विभाग के द्वारा 65 बिजलीघरों दो लाख से अधिक उपभोक्ताओं को बिजली की आपूर्ति की जा रही है। विभाग के द्वारा उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए स्मार्ट मीटर लगाए गए। जिलेभर में एक लाख 90 हजार उपभोक्ताओं के यहां स्मार्ट मीटर लगा दिए गए हैं। जिसमें एक लाख 29 हजार मीटरों को निगम स्तर से प्रीपेड कर दिया गया। इस कारण जिलेभर में जगह...