बरेली, मार्च 14 -- ​आंवला, संवाददाता। 10 मार्च को एक स्कूल का उद्घाटन करने आए सपा के राष्ट्रीय नेता और आधा दर्जन कार्यकर्ताओं की जेब से नकदी और आईडी जेबकतरों ने उड़ा दी। स्कूल के निदेशक ने हाथरस के पांच लोगों को नामजद करते हुए नौ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। रामनगर के जिला पंचायत सदस्य अरविंद यादव ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया है कि 10 मार्च को दोपहर करीब 12 बजे अशोक नगर में उनके स्कूल का उद्घाटन समारोह था। सपा के नेता गण सहित तमाम कार्यकर्ता शामिल हुए थे। कार्यक्रम में काफी भीड़ थी, इसी दौरान बिना बुलाए हाथरस के सिकंदराराऊ से आए कुछ युवक भीड़ में घुस गए। इन लोगों ने योजनाबद्ध तरीके से एक-एक कर कई लोगों की जेबें काट लीं। जिनमें नगर के पुरैना ढाल के ​राकेश गौड़ 5100 रुपये,​ शत्रुघ्न शर्मा के 40 हजार, ओमेंद्र के 32 हजार, अरविंद यादव के 28 ह...