हाथरस कांड में नहीं हो सकी सुनवाई
गाज़ियाबाद, अगस्त 10 -- गाजियाबाद। हाथरस कांड से जुड़े मामले की सुनवाई सोमवार को सीबीआई कोर्ट में नहीं हो सकी। अदालत ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 14 अगस्त की तारीख निर्धारित की है। अदालत से मिली जानकारी के अनुसार हाथरस थाना क्षेत्र में एक किशोरी खेत में चारा लेने गई थी। आरोप है कि दबंगों ने उसके साथ मारपीट और दुष्कर्म किया। आरोप है कि घटना के बाद पुलिस ने मामले को उचित धाराओं में दर्ज नहीं किया। सोमवार को किन्हीं कारणों से सुनवाई नहीं हो सकी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.