हाथरस, अप्रैल 14 -- हाथरस, संवाददाता। अलीगढ-आगरा बाईपास से नहरोई मार्ग पर सोमवार रात हुई पुलिस मुठभेड़ में पुलिस ने प्रॉपर्टी डीलर हत्याकांड के दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पैर में गोली लगने से घायल दोनों आरोपियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इन दोनों आरोपियों पर 25-25 हजार रुपए का इनाम घोषित था। आरोपियों के कब्जे से तमंचा, कारतूस व बाइक बरामद हुई है। अब अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। प्रॉपर्टी डीलर की हत्या के आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमें दबिश दे रहीं थीं। सोमवार को एसओजी टीम व थाना सदर कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि इस घटना में शामिल दो आरोपी कहीं भागने की फिराक में हैं। यह भी पढ़ें- प्रॉपटी डीलर हत्याकांड में शामिल एक और आरोपी गिरफ्तार पुलिस टीमें द्वारा आरोपियो की घेराबंदी की गई। एसओजी टीम, थाना सदर कोतवाली, थाना सहपऊ...