कौशाम्बी, जनवरी 4 -- कड़ा ब्लॉक क्षेत्र के सौरेई बुजुर्ग गांव में रविवार को आयोजित डॉ. भीमराव अंबेडकर क्रिकेट टूर्नामेंट के तीसरे दिन का रोमांचक मुकाबला शरीफाबाद और हाथगांव की टीमों के बीच खेला गया। मैच में खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन और दर्शकों के उत्साह ने खेल को यादगार बना दिया। रविवार सुबह क्रिकेट मैच की शुरुआत से पहले सभी खिलाड़ी एवं आयोजक मंडल के सदस्यों ने राष्ट्रगान गाकर देश को सम्मान देते हुए जय हिंद का नारा लगाया। वही टॉस जीतकर हाथगांव की टीम के कप्तान ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। निर्धारित 10 ओवर के मुकाबले में हाथगांव की टीम ने संतुलित बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट खोकर 107 रन बनाए। टीम के बल्लेबाजों ने संयम के साथ रन बनाते हुए विपक्षी गेंदबाजों पर दबाव बनाए रखा। लक्ष्य का पीछा करने उतरी शरीफाबाद की टीम शुरुआत में संघ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.