घाटशिला, अप्रैल 26 -- पोटका। राधा गोविंद अखंड हरिनाम संकीर्तन समिति द्वारा शनिवार को हाता दुर्गा पूजा मैदान में अष्टम प्रहर हरिनाम संकीर्तन का आयोजन किया गया। संकीर्तन सुनने के लिए काफी संख्या में भक्तों की भीड़ उमड़ी।  संकीर्तन में राधा, गोविंद की गूंज से क्षेत्र भक्तिमय बना रहा। इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि उपेंद्रनाथ सरदार, साहित्यकार सुनील कुमार डे, सुब्रत डे, मनोज राम समेत कई लोग उपस्थित रहे। वक्ताओं ने कहा कि कलियुग में भगवान का नाम ही मानव जीवन का सबसे बड़ा  सहारा है। हरिनाम संकीर्तन के माध्यम से व्यक्ति अपने जीवन को पवित्र बना सकता है और मानसिक शांति प्राप्त कर सकता है। यह भी पढ़ें- नाम जप का संकीर्तन ही सर्व शक्तिशाली संकीर्तन में धिरौल, बुरुडीह, पोटका, डांडू, सिगदी, पड़ा, बांकुड़ा व भागाबांधी डुमरिया के प्रसिद्ध संप्रदाय भाग ले रह...