जमशेदपुर, जनवरी 28 -- सुंदरनगर थाना क्षेत्र में रविवार रात सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा हाता मुख्य मार्ग पर हुआ, जहां तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे खड़े डंपर से जा टकराई। जानकारी के अनुसार, परसुडीह के विद्यासागरपल्ली निवासी 26 वर्षीय कुंतल कुमार दास दमयंती स्कूल, सुंदरनगर में आयोजित रीयूनियन पार्टी में शामिल होकर बाइक से घर लौट रहा था। बाइक की रफ्तार काफी तेज बताई जा रही है। इसी दौरान सड़क पर खड़े डंपर के पीछे बाइक अनियंत्रित होकर टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कुंतल कुमार दास की मौके पर ही मौत हो गई और बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे की सूचना पर सुंदरनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। बाइक पर पीछे सवार युवक को गंभीर हालत में सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे एमज...