घाटशिला, अप्रैल 12 -- पोटका। प्रखंड के हरिनाम संकीर्तन समिति हाता दुर्गापूजा मैदान में 25 अप्रैल को अष्टम प्रहर हरिनाम संकीर्तन का आयोजन किया जाएगा। आयोजन की तैयारी को लेकर समिति की बैठक सुब्रत कुमार दे की अध्यक्षता में शनिवार को बैठक सम्पन्न हुई। इसमें बताया कि 24 अप्रैल को गंधाधिवास, 25 अप्रैल को संकीर्तन एवं 26 अप्रैल को धुलट होगा। बैठक में मनोज राम, उपेंद्र नाथ सरदार, तापस मंडल, सुमित दे, रणजीत पाल, गनेश सरदार, मंटू विश्वास आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...