घाटशिला, मार्च 14 -- पोटका। पोटका थाना क्षेत्र के हाता टाटा मुख्य मार्ग पर पूर्व विधायक मेनका सरदार के आवास के समीप बाईक सवार के ठोकर से अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई। घटना शनिवार दोपहर की है। जानकारी अनुसार साधु के पहनावे में व्यक्ति सड़क पार कर रहा था कि तेज गति के बाईक सवार ने उसे जोर से ठोकर मारकर फरार हो गया। ठोकर से वह व्यक्ति सड़क पर औंधे मुंह गिरा। सिर पर चोट लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सन्नी टोपो मौके पर पहुंचे एवं घायल को सीएचसी पोटका भेजा। सीएचसी में चिकित्सक ने जांचोपरांत उसे मृत घोषित कर दिया। 

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...