नई दिल्ली, जनवरी 16 -- उत्तर भारत इस वक्त शीतलहर और घने कोहरे ने जनजीवन की रफ्तार थाम दी है। उत्तर प्रदेश के नोएडा-ग्रेटर नोएडा से लेकर प्रयागराज तक, राजस्थान, बिहार और पंजाब तक स्कूलों के बंद होने, समय बदलने और ऑनलाइन कक्षाएं चलाने जैसे फैसले लिए जा रहे हैं। आइए जानते हैं बाकी राज्यों का क्या हाल है। उत्तर प्रदेश की फिजाओं में इस वक्त दो चीजें सबसे ज्यादा चर्चा में हैं। एक तो हड्डियों को कंपा देने वाली कड़ाके की सर्दी और दूसरी संगम की रेती पर सजने वाला आस्था का 'माघ मेला'। इन दोनों ही वजहों ने राज्य के शिक्षा विभाग और प्रशासन को बड़े फैसले लेने पर मजबूर कर दिया है। उत्तर प्रदेश के दो महत्वपूर्ण जिलों, गौतम बुद्ध नगर (नोएडा और ग्रेटर नोएडा) और प्रयागराज में स्कूलों को बंद करने के आदेश जारी किए गए हैं। जहां नोएडा में ठंड के कहर ने बच्चों क...