दरभंगा, मार्च 19 -- सुरहाचट्टी। पतोर थाना क्षेत्र के उसमामठ चौक पर बुधवार को हटिया में हुए छोटे गैस सिलेंडर ब्लास्ट के बाद अफरा-तफरी मच गई। दुकानदार इधर उधर भागने लगे। घटना साढ़े तीन- चार बजे दिन की बताई जाती है। दुकानदार अपने-अपने सामानों को लेकर हटिया पहुंच चुके थे। वे अपने दुकान लगाने में व्यस्त थे। उसी समय मुरही कचरी की दुकान में सिलेंडर जलाया गया। सिलेंडर जलाने के साथ ही उसमें से चिंगारी निकली और तुरंत आग पकड़ते ही ब्लास्ट हो गया, जो वहां आस- पास मौजूद मुरही कचरी के अन्य दुकानदारों को तो अपनी चपेट में ले ही लिया साथ ही बगल में दुकान लगा रहे दो अन्य सब्जी विक्रेताओं को भी अपने आगोश में ले लिया। स्थानीय लोगों के मुताबिक करीब एक दर्जन लोग आग से झुलस गए, जिसमें अत्यधिक जख्मी पांच लोगों को उसी समय उघड़ा की ओर से आ रही एक एम्बुलेंस से इलाज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.