हाट बाजार में वर्षों से जमी गंदगी की हुई सफाई, ग्रामीणों ने जताया आभार
कोडरमा, मई 27 -- मरकच्चो, निज प्रतिनिधि। प्रखंड के मध्य पंचायत स्थित साप्ताहिक हाट बाजार में विभागीय निर्देश के आलोक में नियमित रूप से चुंगी वसूली का कार्य किया जा रहा है। बावजूद इसके बाजार परिसर में वर्षों से गंदगी का अंबार लगा हुआ था, जिससे रोजमर्रा की खरीदारी करने आने वाले ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। गंदगी और दुर्गंध के कारण कई लोग हाट बाजार आने से भी कतराने लगे थे। ग्रामीणों एवं स्थानीय लोगों द्वारा लगातार शिकायत किए जाने के बाद मंगलवार को जिला परिषद की ओर से बाजार परिसर में विशेष साफ-सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान जेसीबी और ट्रैक्टर लगाकर बाजार में जमा कचरा एवं गंदगी को हटाया गया। साफ-सफाई होने से बाजार का माहौल काफी बेहतर नजर आया और लोगों ने राहत की सांस ली। स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने जिला परिष...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.