पिथौरागढ़, जून 6 -- प्रमोद दिगारी, डीडीहाट। हाट थर्प गांव में पर्यावरण संरक्षण व स्वच्छता को लेकर जन जागरूकता अभियान का आयोजन हुआ। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने पर्यावरण को बचाने के लिए बांज के पौधों का रोपण किया। साथ ही ग्रामवासियों ने ग्राम पंचायत हाट थर्प को कूड़ा मुक्त ग्राम पंचायत बनाने का संकल्प लिया। इस दौरान सहायक विकास अधिकारी पंचायत शुभम राज, ग्राम पंचायत अधिकारी रवि मोहन पोखरिया, ग्राम प्रधान मनोज भंडारी सहित अन्य लोग मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- हाट थर्प को कूड़ा मुक्त गांव बनाने का संकल्प लिया यह भी पढ़ें- विश्व पर्यावरण दिवस पर सेमिनार, रैली और वृक्षारोपण का आयोजन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...