कटिहार, फरवरी 17 -- कुरसेला, निज प्रतिनिधि। नगर क्षेत्र के हाट परिसर में देर रात आग लगने की घटना के बाद दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन हाट के संकीर्ण रास्ते ने दमकल कर्मियों की परेशानी बढ़ा दी। आग तेजी से फैलती रही और दमकल वाहन को घटनास्थल तक पहुंचने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बताया जा रहा है कि हाट के अंदर जाने वाला रास्ता बेहद तंग होने के कारण दमकल गाड़ी अंदर नहीं जा सकी। ऐसे में दमकल कर्मियों को लंबी पाइप लाइन बिछाकर आग पर काबू पाने की कोशिश करनी पड़ी। जिसकी वजह से आग बुझाने में समय लग गया। स्थानीय लोगों के अनुसार हाट में कई जगह अतिक्रमण और अव्यवस्थित निर्माण के कारण रास्ता पहले से ही संकीर्ण है, जिससे आपातकालीन स्थिति में राहत कार्य बाधित हो जाता है। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया। घटना के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.