कुशीनगर, जून 24 -- कुशीनगर, मिथिलेश द्विवेदी। हाटा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को फर्स्ट रेफरल यूनिट (एफआरयू) के रूप में विकसित किए जाने का रास्ता साफ हो गया है। विधानसभा में हाटा विधायक मोहन वर्मा द्वारा मामला उठाए जाने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने इस दिशा में कार्रवाई शुरू कर दी है। महानिदेशक परिवार कल्याण ने सीएमओ को पत्र भेजकर एफआरयू के लिए निर्धारित मानकों को शीघ्र पूरा कराने और आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

स्वास्थ्य सेवाओं का महत्व विधायक मोहन वर्मा ने सदन में यह मुद्दा उठाते हुए कहा था कि हाटा नगर के बीचों-बीच राष्ट्रीय राजमार्ग-28 गुजरता है, जहां प्रतिदिन हजारों वाहनों का आवागमन होता है। इसके चलते सड़क दुर्घटनाओं की घटनाएं भी होती रहती हैं। दुर्घटना अथवा अन्य आपातकालीन परिस्थितियों में मरीजों को सबसे पहले हाटा स...