चंदौली, जून 7 -- इलिया, हिन्दुस्तान संवाद। शहाबगंज विकासखंड के हाटा ग्राम पंचायत में आधा दर्जन से अधिक सरकारी हैंडपंप लंबे समय से खराब पड़े हैं, जिससे ग्रामीणों को पीने के पानी के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत सचिव पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए शीघ्र मरम्मत कराने की मांग की है।

हैंडपंपों की स्थिति ग्रामीणों के अनुसार डीह बाबा स्थल के पास लगा सरकारी हैंडपंप पिछले दो माह से खराब है। वहीं महेंद्र चौबे और धीरज चौहान के घर के समीप स्थापित हैंडपंप करीब चार माह से बंद पड़े हैं। इसके अलावा गांव के अन्य मोहल्लों में लगे कई हैंडपंप भी खराब हैं, जिससे भीषण गर्मी के इस मौसम में लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। ग्रामीण मंगल कुमार, सुरेश कुमार, सूर्य नारायण, ओमप्रकाश, सेचन और सोनू कुमार ने बताया कि भीषण गर्मी मे...