भभुआ, जनवरी 15 -- (पेज तीन) चैनपुर। उत्पाद विभाग की पुलिस ने चैनपुर थाना क्षेत्र के हाटा बाजार से 135 पीस अंग्रेजी शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार कर उसकी मोटरसाइकिल को अपने कब्जे में ले लिया। उत्पाद थानाध्यक्ष अमरेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित धर्मेंद्र खरवार चैनपुर थाना क्षेत्र के दुबे के सरैयां गांव निवासी राधेश्याम खरवार का पुत्र है। उन्होंने बताया कि वह उत्तर प्रदेश से बाइक पर शराब लेकर आ रहा था। गुप्त सूचना के आधार पर उत्पाद पुलिस ने वाहन जांच अभियान शुरू किया। इसी दौरान यूपी की ओर से आ रही बाइक के चालक को इशारा कर रोकवाकर जांच की गई। जांच के दौरान बाइक में छुपाकर रखी 135 पीस अंग्रेजी शराब मिली, जिसे बरामद किया गया है। उसके खिलाफ मद्य निषेध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर मेडिकल जांच कराने के बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया, ज...