कुशीनगर, मार्च 24 -- कुशीनगर। हाटा विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति मिली है। हाटा तहसील क्षेत्र के मठ सूरज गिरि से करजहां घाट के संपर्क मार्ग पर क्षतिग्रस्त पुलिया के स्थान पर लघु सेतु निर्माण कार्य हेतु Rs.69.5 लाख की स्वीकृति प्रदान की गई है। यह स्वीकृति हाटा विधायक के प्रयासों से संभव हो सका है।विधायक मोहन वर्मा ने बताया कि यह सेतु निर्माण कार्य क्षेत्रवासियों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगा। इसके निर्माण से स्थानीय लोगों को आवागमन में हो रही कठिनाइयों से राहत मिलेगी तथा मार्ग अधिक सुरक्षित और सुगम बनेगा। विधायक ने इस स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश में विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है, जिसका लाभ हाटा क्षेत्र को मिल रहा ...