हाटगम्हरिया में नि:शुल्क आयुष शिविर लगा
चाईबासा, मई 4 -- चाईबासा। हाटगम्हरिया प्रखड स्थित सालीबुरु गांव में रविवार को नि:शुल्क आयुष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर आयुष सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी डॉ यशवंती कुमारी ने ग्रामीण और वंचित क्षेत्रों से आए मरीजों को आयुष चिकित्सा सुविधाओं का लाभ दिया। इस शिविर में बीपी, मधुमेह मरीजों की जांच की गई। संक्रमण बीमारियों से बचाव एवं रोकथाम की जानकारी दी गई। इस मौके पर चर्म रोग,स्त्री रोग, वात, गठिया, रक्तल्पता एवं अन्य गंभीर बीमारियों के लिए आयुर्वेदिक औषधियों का वितरण किया गया। यह भी पढ़ें- प्राकृतिक चिकित्सा शिविर में 80 लोगों को मिला लाभ
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.