चाईबासा, दिसम्बर 19 -- चाईबासा। हाटगम्हरिया थाना अंतर्गत महती साईं गांव निवासी 29 वर्षीय सुखराम सिंकु की तालाब में डूबने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बुधवार को दोपहर में मृतक स्नान करने के लिए गांव के तालाब में गया था। नहाने के दौरान अचानक पानी में डूब गया, जिससे उसकी मौत हो गई। जिस समय वह तालाब स्नान कर रहा था,वहां एक लड़का पहले से बैठा था। उसी ने घटना की जानकारी ग्रामीणों को दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने तालाब से शव को बाहर निकाला। घटना की सूचना है हाटगमहरिया पुलिस को दी गई। पुलिस घटनास्थल से शव को अपने कब्जे में लेकर गुरुवार को पोस्टमार्टम करने के लिए सदर अस्पताल लाई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.