चाईबासा, मार्च 26 -- जगन्नाथपुर, संवाददाता। हाटगम्हरिया प्रखंड के डाक बंगला परिसर में बुधवार को बाल अधिकार सुरक्षा मंच, पंचायत प्रतिनिधियों, मुंडा-मानकी, जिला परिषद, एस्पायर, टाटा स्टील फाउंडेशन एवं अन्य स्टेकहोल्डर्स के संयुक्त सहयोग से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि जिला परिषद सदस्य प्रमिला पाट पिंगुवा सहित विभिन्न पंचायतों के मुखिया, पंचायत समिति सदस्य एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस कार्यक्रम में हाट गम्हरिया प्रखंड को बाल श्रम मुक्त घोषित किया गया। इस दौरान आरबीसी एवं एनआरबीसी के अंतर्गत शिक्षा प्राप्त कर रहे बच्चों ने शिक्षा, सामाजिक संस्कार एवं परंपराओं पर आधारित रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की। साथ ही एस्पायर द्वारा शिक्षा एवं पारंपरिक सामग्रियों से जुड़े स्टॉल भी ल...