हाटगम्हरिया : शौच को गई युवती पर भालू ने किया हमला, गंभीर
चाईबासा, मई 30 -- चाईबासा,संवाददाता। जंगली भालू के हमले से हाटगम्हरिया थाना अंतर्गत बालजोड़ी गांव निवासी 18 वर्षीय युवती मुक्ता चाम्पिया गंभीर रूप से जख्मी हो गयी है। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की सुबह करीब 5 बजे घर से निकाल कर मुक्ता शौच के लिए जंगल की ओर जा रही थी। रास्ते में अचानक पीछे से एक जंगली भालू हमला कर दिया। भालू ने अपने नाखून से सिर, चेहरा और हाथ को नोच कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया है। मुक्ता को दोपहर बाद उपचार के लिए सदर अस्पताल लाया गया। परिजनों ने बताया कि मुक्ता की दो महीना पूर्व ही शादी हुई है। वह शुक्रवार को सुबह शौच के लिए जंगल की ओर जा रही थी, उसी दौरान एक जंगली भालू हमला कर जख्मी कर दिया है। परिजनों ने बताया कि घटना की सूचना वन विभाग को दे दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.