चाईबासा, मार्च 10 -- जगन्नाथपुर। हाटगम्हरिया थाना क्षेत्र में नाबालिग भतीजी के साथ दुष्कर्म करने के मामले में चाचा को गिरफ्तार किया गया। जानकारी के अनुसार चाचा ने 15 वर्षीय भतीजी को मोबाइल में फिल्म दिखाने के दौरान खलियान ले जाकर उनके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाया। इसके बाद भतीजी को वहीं छोड़कर भाग गया। इसके बाद भतीजी रोते हुए घर पहुंची और घटना कि सारी जानकरी अपनी मां को बताई। इसके बाद मां ने हाटगम्हरिया थाने में इसकी लिखित आवेदन दिया। हाटगम्हरिया थाना प्रभारी उत्तम तिवारी ने इसकी जानकारी पुलिस अधीक्षक को दी। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर हाटगम्हरिया थाना में पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर त्वरित अनुसंधान शुरू किया गया। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार किया गया और न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...