वाराणसी, अप्रैल 3 -- वाराणसी। श्री नागर सेवा समिति की ओर से गढ़वासीटोला वार्ड के सिद्धेश्वरी स्थित हाटकेश्वर पाटोत्सव का आयोजन किया गया। बुधवार को आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत हाटकेश्वर महादेव के रुद्राभिषेक से हुई। समिति के अध्यक्ष मदन कृष्ण नागर के नेतृत्व में देर शाम भजन संध्या का आयोजन हुआ। इस दौरान समिति के प्रधानमंत्री बलराम कृष्ण नागर, ऊषा याज्ञनिक, रेवा नागर, सुमति दीक्षित, वंदना नागर आदि मौजूद रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...