गंगापार, मार्च 29 -- अमरेहा स्थित यूसुफ शाह बाबा के मजार पर सालाना उर्स संपन्न हो गया। बताते चलें कि उर्स में हर धर्म और जाति के लोगों ने अमन चैन के लिए मजार पर चादर चढ़ाई तथा दुआ मांगी। वहीं जवाबी कव्वाली के मुकाबले में देर रात तक लोगों की भारी भीड़ जुटी रही। देर शाम को शाह मुराद तथा जुनैद मुरली के मध्य शानदार कव्वाली का मुकाबला हुआ। जहां पर लोगों ने देर रात तक रुक करके कव्वाली का आनंद लिया। उर्स कमेटी के अध्यक्ष अवैश अहमद सिद्दीकी ने बताया की यह कार्यक्रम क्षेत्र के हर धर्म और जाति के लोगों के सहयोग से आयोजित किया जाता है तथा पूरे मजार पर हिंदू मुस्लिम एकता की मिसाल दिखाई पड़ती है। कमेटी के कोषाध्यक्ष मोहम्मद हसनैन ने सभी लोगों की शुक्रिया अदा किया। इस मौके पर मुख्य रूप से हरीराम त्रिपाठी, श्याम कांत मिश्रा, फारूक, डा वीरेंद्र शास्त्री,...