मैनपुरी, मार्च 17 -- क्षेत्र का दौलतपुर, हाजीपुर व सेंमरी जाने वाला मार्ग गहरे गड्ढों में तब्दील हो गया है। 8 किमी लंबे मार्ग पर आए दिन बाइक सवार व राहगीर गड्ढों में गिरकर घायल हो रहे हैं। यह सड़क ग्रामीणों को जिला, तहसील व ब्लॉक मुख्यालय को जोड़ती है। सड़क पर गड्ढे होने से छात्र-छात्राओं को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्रवासियों ने पीडब्ल्यूडी विभाग से मार्ग की मरम्मत करने की गुहार लगाई है। ग्रामीण शैलेंद्र उपाध्याय ने बताया कि दिहुली उखरेंड मार्ग से हाजीपुर, सेंमरी, खेड़ामहान, तिरकारा, दौलतपुर, गढ़िया, जैनपुर को जोड़ने वाले इस मार्ग पर गड्ढे होने से जलभराव हो गया है। जिससे वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी होती है। वहीं छात्र-छात्राएं व बुजुर्ग महिला व पुरुष गड्ढों में गिरकर चोटिल हो रहे हैं। सड़क पर पानी भरने से गड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.