भागलपुर, नवम्बर 17 -- भागलपुर, मुख्य संवाददाता। सिल्क सिटी भागलपुर के विकास को नई रफ्तार देने की तैयारी तेज हो गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 21 नवंबर को हाजीपुर के राजापाकर प्रखंड के जाफरपट्टी आ रहे हैं। इस प्रस्तावित कार्यक्रम में भागलपुर जिले की आधा दर्जन से अधिक महत्वाकांक्षी और मेगा परियोजनाओं का ऑनलाइन शिलान्यास करेंगे। इसके साथ ही जिले की कुछ पूर्ण हो चुकी योजनाओं का उद्घाटन भी किया जाएगा। छठ महापर्व के समापन के तुरंत बाद संबंधित विभागों द्वारा शिलान्यास और उद्घाटन के लिए प्रस्तावित सभी योजनाओं की विस्तृत रिपोर्ट प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) को सौंप दी जाएगी। शिलान्यास सूची में शामिल होंगे प्रमुख मेगा प्रोजेक्ट्स यह भी पढ़ें- Hajipur News: विकसित भारत का निर्माण विकसित बिहार से ही संभव : चिरागभागलपुर की प्रमुख मेगा परियोजन...