हाजीपुर, अप्रैल 17 -- हाजीपुर। संवाद सूत्र ऑल इंडिया बीएसएनएल पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले गुरुवार को बीएसएनएल के ऑपरेशनल एरिया प्रमुख,हाजीपुर कार्यालय के समक्ष पेंशनरों ने धरना-प्रदर्शन किया। यह कार्यक्रम सुबह करीब 10 बजे शुरू होकर दोपहर एक बजे तक चला। प्रदर्शनकारियों ने एक जनवरी 2026 से देय महंगाई भत्ता (डीए) का भुगतान बीएसएनएल एवं एमटीएनएल के पेंशनरों को नहीं किए जाने पर नाराजगी जताई। साथ ही,डीपीई के 27 फरवरी 2026 के आदेश को वापस लेने की मांग की गई। वक्ताओं ने कहा कि पेंशनरों के अधिकारों की लगातार अनदेखी की जा रही है,जिससे उनमें आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन को और तेज किया जाएगा। यह भी पढ़ें- बीएसएनएल पेंशनर्स का प्रदर्शन धरना में संगठन के अध्यक्ष राम दयाल शाह, सचिव महेश प्रसाद सिंह, स...