हाजीपुर, जून 24 -- हाजीपुर । एक प्रतिनिधि उमेश सिनेमा रोड में बुधवार को 11 केवी लाइन में जम्फर जोड़ने के दौरान अचानक बिजली सप्लाई शुरू हो जाने से बिजली कामगार (मानव बल) राजेश कुमार यादव गंभीर रूप से झुलस गया। मेंटेनेंस स्थल पर कार्यरत कामगारों ने स्थानीय लोगों के सहयोग से स्थानीय जौहरी बाजार स्थित निजी अस्पताल गणपति में भर्ती कराया। यह भी पढ़ें- अत्यधिक लोड वाले ट्रांसफार्मरों के पास लगेगा दूसरा ट्रांसफार्मर अंधी रात में पेड़ गिरने की घटना मालूम हो कि मंगलवार की रात आंधी के दौरान स्टेशन रोड में पेड़ गिर गया था। पेड़ गिरने से पासवान चौक स्थित पावर सब स्टेशन से जुड़े छह नंबर-11 केवी फीडर में बिजली सप्लाई बाधित हो गई थी। बिजली सप्लाई बहाल करने के लिए कामगार जम्फर खोलकर शट डाउन लेकर जम्फर को जोड़ने के लिए पोल पर चढ़ा था। जम्फर जोड़ने के दौरान...