वरीय संवाददाता, अगस्त 18 -- बिहार के मुजफ्फरपुर में फ्लाईओवर के एप्रोच पथ की हालत बेहद खराब हो गई है। हाजीपुर-मुजफ्फरपुर बाईपास स्थित चकबड़कुरवा फ्लाईओवर के एप्रोच पथ पर बड़ा गड्ढा बन गया है। इस कारण यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों के लिए हादसे का खतरा बढ़ गया है। एप्रोच पथ पर गड्ढा बन गया है। साथ ही नीचे की गिट्टी और मिट्टी भी बाहर निकल आई है। गड्ढा काफी गहरा है और उसके आसपास सड़क में दरारें भी पड़ गई हैं। बावजूद इसके इस व्यस्त मार्ग पर बाइक, कार और भारी वाहन जान जोखिम में डालकर बेधड़क दौड़ रहे हैं। स्थानीय निवासी नवनीत चौधरी, सुमित चौधरी, प्रमोद चौधरी का कहना है कि फ्लाईओवर बनने के कुछ ही समय बाद यह स्थिति सामने आने लगी थी। अब तो यह सामान्य सी बात हो गई है। स्थानीय लोगों ने सड़क निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठाए हैं। लोगों का आरोप ह...