मुजफ्फरपुर, फरवरी 25 -- मुजफ्फरपुर। शहर से गुजरने वाले एनएच पर जाम न लगे, इसके लिए मुजफ्फरपुर-हाजीपुर बाईपास का निर्माण हुआ। करीब 15 साल में बनकर चालू हुए इस बाईपास से जाम से तो निजात मिल रही है, लेकिन इसपर सुरक्षा का घोर अभाव है। 17 किमी की दूरी में नौ बड़े अवैध कट हैं। इसके अतिरिक्त कई छोटे-छोटे कट हैं, जिन्हें स्थानीय लोगों ने अपनी सुविधा के हिसाब से डिवाइडर को तोड़कर बना लिया है। बाईपास पर ब्लैक स्पॉट पर ही सही से काम नहीं हुआ है, जिससे हर दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। औसतन महीने में पांच से अधिक मौत भी बाईपास पर सड़क दुर्घटना की वजह से हो रही है। जिलाधिकारी ने सदातपुर व मधौल मोड़ पर फूट ओवरब्रिज के निर्माण का प्रस्ताव एनएचएआई से मांग था, लेकिन अबतक डीएम को इसका प्रस्ताव नहीं मिल सका है। हादसे को लेकर अति संवेदनशील स्पॉट मधौल और सदातपुर ...