हाजीपुर, जनवरी 1 -- । एम हाजीपुर, नगर संवाददाता। हाजीपुर पटना मुख्य मार्ग सदर थाना क्षेत्र के रामाशीष चौक के पास बुधवार की रात करीब 11:00 बजे अज्ञात वाहन की ठोकर से एक मजदूर की मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। घटना की सूचना पर स्थानीय लोग एवं राहगीर मौके पर जुट गए। लोगों ने घटना की जानकारी डायल 112 की पुलिस एवं सदर थाने की पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। वही घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दी गई। घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के परिजन दौरे दौरे सदर अस्पताल पहुंचे। जहां उनका रो-रो कर हाल- बेहाल बना हुआ था। मृतक वैशाली थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव निवासी विपत राम के 35 वर्षीय पुत्र गनौर राम था। घटना के संबंध में मिली जान...