अलीगढ़, सितम्बर 22 -- मडराक, संवाददाता। थाना मडराक क्षेत्र के गांव हाजीपुर चौहट्टा में रविवार देर रात हवाई फायरिंग से अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई। सीओ इगलास कमलेश कुमार के अनुसार प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि सहारा कला निवासी बंशी प्रधान और थाना गांधीपार्क क्षेत्र के कमालपुर निवासी शिवकुमार के बीच चावल का व्यापार होता है। इसी व्यापार को लेकर दोनों पक्षों के बीच कुछ विवाद चल रहा था। सीओ के मुताबिक विवाद के दौरान शिवकुमार के बेटे लकी ने मौके पर हवाई फायर कर दिया। फायरिंग की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शिवकुमार को हिरासत में ले लिया। वहीं, हवाई फायर करने वाले लकी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। पुलिस के अनुसार घटना के संबंध में...